केंद्रीय बजट से झारखंड को एक और मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल की 'निम्हांस 2.0' की सौगात।

Sandeep Jain - 2/2/2026 9:12:04 AM -

केंद्रीय बजट से झारखंड को एक और मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल की 'निम्हांस 2.0' की सौगात मिली है। उद्घाटन के बाद रांची में स्थापित "राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान" उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेंटल हेल्थ अस्पताल होगा। निम्हांस 2.0 के खुलने के बाद रांची में तीन मासिक स्वास्थ्य संसथान हो जाएंगे। रांची मेंटल हेल्थ का हब बन जायेगा। रांची देश का इकलौता ऐसा शहर बन जाएगा जहां मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरो-साइंसेज के तीन विश्वस्तरीय संस्थान एक साथ काम करेंगे। वर्तमान में रांची में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) और रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज पूर्व से ही संचालित है।