आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने झारखंड विधानसभा के समक्ष छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो तथा आंदोलनरत छात्रों पर लाठी चार्ज करने की निंदा की है और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि JTET परीक्षा अविलंब आयोजित करने की मांग को लेकर विधानसभा के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता बबलू महतो सहित सभी छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया है, जिसमें बबलू महतो समेत कई छात्र घायल हुए हैं, जो अति दुर्भाग्यपूर्ण है। आजसू पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और यथाशीघ्र जेटेट परीक्षा आयोजित करने की मांग करती है।
डॉ भगत ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज कर छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार लाठीचार्ज कर अपनी छात्रों विरोधी होने का प्रमाण दे रही है। राज्य सरकार से अभिलम्ब मांग करती है। जिस अधिकारी के आदेश पर लाठी चार्ज किया गया है अविलंब कार्रवाई की जाय और छात्रों की मांग के अनुरूप यथाशीघ्र जेटेट परीक्षा आयोजित की जाए।







