सीआईएसएफ का पर्वतारोहण दल 2026 में माउंट एवरेस्ट पर जाएगा। अनिल कुमार

Sandeep Jain - 7/27/2025 8:37:50 PM -

विभाग ने शुरू किया सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान.

भारत सरकार के खेलो भारत नीति के तहत सीआईएसएफ ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए पहली बार एक पूर्ण पर्वतारोहण दल का गठन किया है। जो वर्ष 2026 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई अभियान शुरू करेगा।उक्त जानकारी डीवीसी मैथन में पदस्थापित सीआईएसएफ के उप कमाण्डेन्ट अनिल कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है। जिसने कहा गया है  कि सीआईएसएफ के महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी द्वारा अब तक का सबसे बड़ा खेल भर्ती अभियान शुरू किया गया है जिसके माध्यम से 433 होनहार खेल प्रतिभाओं की भर्ती की जानी है, जिनमें 229 महिलाएं शामिल होंगी। यह चयन प्रक्रिया 7 जुलाई 2025 को शुरू हुआ है और 29 जुलाई 2025 तक देश भर के 14 चयन केंद्रों पर जारी रहेगा। इसके माध्यम से लॉन टेनिस बैडमिंटन, कराटे साइकिलिंग तीरंदाजी तलवारबाजी, कयाकिंग रोइंग, वुशु पेनलेत मिलार जैसे खेलों में 13 नई टीमें बनाई जाएंगी। इनमें 350 अंतर्राष्ट्रीय और 3968 राष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं।