माहेश्वरी महिला समिति, रांची सत्र 2026 -2029* का आगाज हो चुका है |
Sandeep Jain - 3/25/2026 8:40:01 AM -
सर्वसम्मति निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया के बाद इस नए सत्र की घोषणा आज स्थानीय माहेश्वरी भवन मे नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई | कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती शशि डागा एवं श्रीमती रितिका लखोटिया ने गणेश वंदना से शुरू करते हुए अतिथिओ को आसान ग्रहण करवाया और महेश वंदना के पश्चात सभी पदाधिकारी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया | बिगत सत्र की अध्यक्ष श्रीमती भारती चितलांगिया ने स्वागत भाषण दिया| | नए सत्र के चुनाव अधिकारी श्रीमान बजरंग जी सोमानी एवं श्रीमती सुमन जी चितलांगिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष की के रूप मे श्रीमती विजयश्री जी साबू नाम घोषित किया | नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी सदस्य के नाम इस प्रकार घोषित किया, सचिव श्रीमती बिमाला फलोर, उपाध्यक्ष वंदना मारू एवं श्रीमती अनीता साबू , कोषाध्यक्ष श्रीमती रश्मि मालपानी, संगठन मंत्री श्रीमती कविता मंत्री, सह सचिव श्रीमती सरला चितलांगिया एवं श्रीमती खुश्बू साबू , सह कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा साबू , मीडिया प्रभारी विनीता चितलांगिया ,सहित लक्ष्मी चितलांगिया,कुमुद लाखोटिया, रितिका सारडा,ममता डागा, रितिका लाखोटिया , अंजना गट्टानी, विनीता बिहानी,शिखा बिरला ,भावना काबरा, सुमन बाहेती , पूनम राठी, सीमा मालपानी, रंजू मालपानी निधि बिहानी, अनीता सोमानी ,संगीता चितलांगिया (kraft) , रेखा सारडा, संगीता चितला, सुनीता चितलांगिया , कविता सोमानी, श्रेष्ठा भाला, ऋतू लाखोटिआ | सभी सदस्यों ने सामाजिक, धार्मिक एवं सस्कृतिक कार्य से समिति को और ऊचाई में ले जाने का संकल्प लिया |
आज के इस आयोजन मे प्रदेश सभा अध्यक्ष राज कुमार जी मारू, प्रदेश महिला संगीता चितलांगिया, प्रदेश पूर्व अध्यक्ष जुगल जी मारू, पावन जी मंत्री, प्रदेश महिला पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला आगीवाल, श्रीमती
मीरा जी परवाल, रांची सभा अध्यक्ष किशन जी साबू, सचिव नरेंद्र जी लाखोटिआ,युवा अध्यक्ष विनय जी मंत्री,सचिव हेमंत माहेश्वरी, रांची महिला पूर्व अध्यक्ष उर्मिला राठी, सरिता चितलांगिया, रेनू फलोर, दुर्गा बाहेती, मंजू मंत्री, उषा डागा, सरोज राठी, शारडा लड्डा सहित कई और सदस्य उपस्थित थे |






